{"_id":"67f44426c5dad572a400ef7a","slug":"first-they-set-fire-to-the-thatched-house-now-they-are-not-allowing-to-keep-the-thatched-roof-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128750-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पहले फूस के घर में लगाई आग अब नहीं रखने दे रहे छप्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पहले फूस के घर में लगाई आग अब नहीं रखने दे रहे छप्पर
Tue, 08 Apr 2025 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Apr 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
धरसवां के सिटकहनाजोत केशव में खुले आसमान के नीचे बसर कर रहा पीड़ित परिवार।
धरसवां (बहराइच)। सिटकहना जोत केशव निवासी सुनीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव निवासी शिवकुमार और धर्मराज से उनका विवाद है। विवाद के चलते कुछ दिन पहले दोनों ने उनके फूस के घर में आग लगा दी थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली देहात में केस दर्ज करवाया है। अब दबंग उन्हें छप्पर नहीं रखने दे रहे हैं। इससे वह बच्चों सहित खुले आसमान में जीवनयापन करने को मजबूर हैं।
सुनीता ने यह भी आरोप लगाया कि घर में आग लगाने का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं और लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यही नहीं कई बार उन्होंने छप्पर रखने का प्रयास किया, लेकिन दबंग छप्पर भी नहीं रखने दे रहे। यही नहीं दबंग खेत मेंं लगा गेहूं भी काटने नहीं दे रहे। पीड़िता ने डीएम, एसडीएम समेत आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ कड़ी धूप में रहने को विवश हैं। सुनीता ने बताया कि अगर जल्द उसे न्याय नहीं मिला तो परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पैदल मार्च करेंगी। इस संबंध में एसडीएम सदर पूजा चौधरी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी हुई है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फसल कटाई के लिए टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।