{"_id":"683ca944122ca92e970fc5e1","slug":"fire-broke-out-due-to-gas-leakage-while-cooking-two-houses-burnt-to-ashes-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131585-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग, दो घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग, दो घर राख
Mon, 02 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड के बरवलिया में लगी आग से जले मकान व सामान।
जरवलरोड (बहराइच)। ग्राम पंचायत बरवलिया घाट निवासी संतरात के भतीजे दीपक की रविवार को शादी थी। घर पर मेहमान आए थे और महिलाएं उनके लिए खाना बना रही थीं। इस दौरान खाना बनाते समय गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणोंं के साथ मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक काबू पाया जाता संतराम व उनके भाई बसंतलाल का घर गृहस्थी के सामान सहित राख हो गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
जरवलरोड क्षेत्र के बरवलिया घाट निवासी संतराम ने बताया कि उनके भतीजे दीपक की शादी बाराबंकी भैरमपुर निवासी युवकी के साथ तय है। रविवार को बरात लेकर बाराबंकी जाना था। बरात में शामिल होने के लिए रिश्तेदार व सगे संबंधी घर आए थे और घर की महिलाएं मेहमानों के लिए खाना बना रही थीं। इस दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव से घर में आग भड़क गई। गैस के चलते आग तेजी से पूरे घर में फैल गई और घर से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगी। अचानक लगी आग से घर में अफरातफरी मच गई। पुलिस व दमकल टीम को सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक घर में रखे दो गैस के सिलिंडर फट गए। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया और भाई बसंतलाल का घर भी इसकी चपेट में आ गया।
सूचना पर टीम के साथ पहुंचे जरवल चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप व दमकल टीम ने ग्रामीणों के साथ मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गृहस्थी के सामान सहित दोनों घर जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल पंकज सिंह ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है।