{"_id":"6a7a1afbd3a5c4a21a007d88","slug":"fill-out-board-exam-forms-by-the-16th-the-deadline-will-not-be-extended-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154893-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 16 तक भरें बोर्ड परीक्षा के फॉर्म, नहीं बढ़ेगी अंतिम तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 16 तक भरें बोर्ड परीक्षा के फॉर्म, नहीं बढ़ेगी अंतिम तारीख
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2027 में शामिल होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित अंतिम तिथि में किसी भी तरह का विस्तार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिले के माध्यमिक विद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को गंभीरता से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि परिषद की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत परीक्षार्थियों के प्रवेश और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि पहले पांच अगस्त निर्धारित थी। प्रधानाचार्यों को परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की सूचना और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर 16 अगस्त की मध्यरात्रि तक अपलोड करना अनिवार्य है। 10 अगस्त के बाद विलंब शुल्क के साथ भी 16 अगस्त तक शुल्क जमा किया जा सकेगा, लेकिन उसकी ऑनलाइन सूचना 20 अगस्त तक अपलोड करनी होगी।
डीआईओएस ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए भी यही समयसीमा लागू है। अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य को आवेदन और शुल्क प्राप्त करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन विवरण अपलोड करना होगा। इसके बाद 21 से 31 अगस्त तक अपलोड किए गए विवरणों की जांच होगी और एक से 10 सितंबर तक केवल संशोधन का मौका मिलेगा। किसी नए परीक्षार्थी का विवरण इस अवधि में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कक्षा नौ व 11 के अग्रिम पंजीकरण की भी समयसीमा तय
शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित है। विद्यालयों को विद्यार्थियों का शुल्क जमा करने के साथ उनके नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय और फोटो समेत सभी विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। परिषद ने स्पष्ट किया है कि विवरणों में त्रुटि होने पर संबंधित कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने सभी प्रधानाचार्यों को परिषद की समय सारिणी के अनुसार कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।