फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Explosion while making illegal crackers, condition of four critical

Bahraich News: अवैध पटाखा बनाते समय विस्फोट, चार की हालत नाजुक

Sun, 05 Mar 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Explosion while making illegal crackers, condition of four critical
बहराइच। अवैध रूप से गोला-पटाखा बनाते समय एक मकान में रविवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। धमाके से पूरा रामपुर धेबियाहार बाजार दहल उठा और लोग सहम गए। धमाके से घर में पटाखा बना रही तीन महिलाओं व एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसी तीन महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां से चिकित्सकों ने दो महिलाओं को लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर धेबियाहार निवासी जुम्मन उर्फ अकबर के घर अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। सहालग के चलते बढ़ी गोलों की मांग को देखते हुए घर की महिलाएं छत पर गोला-पटाखा बना रही थीं। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इसमें जुम्मन की मां बातुल्ला (70), जुम्मन की पत्नी बिट्टी(35), जुम्मन की बेटी शबनम(16) व बेटा शाहिद(7)गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर खैरीघाट थाना प्रभारी सतेन्द्र बहादुर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां तीनों महिलाओं की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद भी बिट्टा व शबनम की हालत नाजुक बनी रही। चिकित्सकों ने उन्हें ट्रऍमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सीओ महसी जयप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कुछ देर बाद एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने भी जांच पड़ताल की। घटना स्थल पर फारेंसिक टीम ने भी नमूने लिए।
विज्ञापन

घर की छत पर अवैध रूप से पटाखा बनाते समय हुए धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी, कि इसकी गूंज तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। वहीं धमाके से छत की रेलिंग का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद गांव के कुछ लोगों ने बताया आवाज इतनी जोरदार थी कि हम लोग घरों में दुबक गए। ऐसा लगा मानो कोई हमला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके के बाद सहमे स्थानीय लोगों ने वैवाही चौकी पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठाया। लोगों ने बताया कि घरों में अवैध तरीके से पटाखा निर्माण कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। बावजूद इसके सब कुछ जानते हुए भी पुलिस प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए है। लोगों ने यहां तक आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से अवैध रूप से पटाखा बनाने का खेल चल रहा है।
धमाके में जुम्मन की पत्नी बिट्टा व बेटी शबनम गंभीर रूप से घायल हुई है। दोनों के हाथ धमाके से फट गए हैं। इसके बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों की मानें तो इस अवैध काम में घर की महिलाएं पूरी तरह से शामिल थीं।

रामपुर धोबियाहार बाजार में जुम्मन के घर पर जहां धमाका हुआ उससे लगभग 500 मीटर दूर स्थिति उसके साले बजरु का मकान है। बताया जाता है, कि बजरु के पास गोला-पटाखा का लाइसेंस है। लेकिन इसी लाइसेंस की आड़ में गांव में अवैध रूप से पटाखा निर्माण व भंडारण का खेल किया जाता है और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर तमाशबीन बनी रहती है।

जुम्मन के साले के पास पटाखा निर्माण व भंडारण का लाइसेंस है। इसी के कुछ पटाखे जुम्मन के घर पर रखे थे। इसमें खाना बनाते समय निकली चिंगारी से विस्फोट हुआ है। पटाखा बनाने की बात अभी साफ नहीं है। सीओ महसी को जांच दी गई है। जांच में जो तथ्य निकल कर आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed