{"_id":"63ebcf023cf75a871f02e5af","slug":"encroachment-removed-in-nanpara-notice-to-13-shopkeepers-bahraich-news-c-13-1-88225-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: नानपारा में हटाया गया अतिक्रमण, 13 दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: नानपारा में हटाया गया अतिक्रमण, 13 दुकानदारों को नोटिस
Tue, 14 Feb 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव के नेतृत्व में मंगलवार को नानपारा की मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार की सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही अधिक अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। इस दौरान पालिका कर्मियों ने सड़क पर लाइन भी खींची और दुकानदारों को सामान उसके आगे न लाने की चेतावनी दी गई। नानपारा तहसील क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में भीषण अतिक्रमण देखने को मिल रहा था। वहीं इसके चलते जाम भी लग रहा था।
इसकी कुछ लोगों ने डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र से इसकी शिकायत की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव के नेतृत्व में नानपारा कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पूजा यादव ने ईओ रेनू यादव, पालिका कर्मियों व पुलिस के साथ नानपारा की मुख्य बाजार, राजा बाजार, मिहीपुरवा बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 50 से अधिक दुकानदारों द्वारा फैलाए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
वहीं अधिक अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों को नोटिस थमाया गया। इस दौरान पालिका कर्मियों ने अतिक्रमण के खिलाफ लक्ष्मण रेखा भी खींची और दुकानदारों को इससे आगे सामान न रखने की चेतावनी दी गयी। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटवा कर लाल घेरा बनवाया गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि सीमा न पार करें। सीमा पार करने पर जुर्माने के सख्त कार्रवाई होगी।