{"_id":"664256ab5d2727328004402c","slug":"elderly-woman-died-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-113842-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
मायके वालों ने जमीन के लालच के चलते सौतेले पुत्र पर मारने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी।
मोतीपुर (बहराइच)। रानीपुर भट्ठा निवासी बुजुर्ग महिला की सोमवार को घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर भट्ठा निवासी जौहरा खातून (70) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि पति शब्बीर ने दो शादियां की थीं। दूसरी पत्नी के लड़कों ने जमीन के लालच में उसे मार दिया। मोतीपुर प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह का कहना है कि महिला के मायके वालों के आरोप के चलते महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)