फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly man dies due to bull attack

Bahraich News: सांड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत

Sat, 06 Jul 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies due to bull attack
जरवलरोड (बहराइच)। मवेशियों को चराने गए बुजुर्ग पर बृहस्पतिवार की शाम को सरयू नदी के पास सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद चरवाहों ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के नासिरगंज निवासी रामप्रघट (65) पर सांड़ ने हमला कर मार डाला। मृतक के भतीजे सज्जनलाल ने बताया कि रोज की तरह वह बृहस्पतिवार को भैसों को चराने के लिए घाघरा नदी के पास गए थे। जहां शाम को खाना खाते समय सांड़ ने उनपर हमला कर दिया था। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और कोई संतान भी नहीं है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद
छुट्टा मवेशियों के हमले में यदि किसी की मौत होती है और उनके परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाते हैं तो प्रदेश सरकार द्वारा परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। जिले में इससे पहले भी महसी, नानपारा इलाके में सांड़ के हमले में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। डीएम मोनिका रानी का कहना है कि छुट्टा मवेशियों के हमले में यदि किसी की मौत की जानकारी होती है तो पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक के परिजनों की निमयानुसार सहायता की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed