फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly bike rider dies due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Tue, 13 Oct 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies due to car collision
रानीपुर (बहराइच)। हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर चाकूजोत बैंक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे मेें बाइक के परखचे उड़ गए और अधेड़ की केजीएमयू लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने चालक को वाहन समेत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरा कला गांव निवासी रामपाल उर्फ भूरे सिंह (50) पुत्र छेदी सिंह सोमवार देर शाम बहराइच की ओर से बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में चाकूजोत बैंक के पास हुजूरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जायलो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई। रानीपुर थानाध्यक्ष श्यामदेव प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed