फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eaten poisonous fruits and seeds mistaking them for apples, eight children fall ill

Bahraich News: सेब समझ कर खा लिया विषाक्त फल व बीज, आठ बच्चे बीमार

Sat, 14 Dec 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 14 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Eaten poisonous fruits and seeds mistaking them for apples, eight children fall ill
रिसिया सीएचसी में भर्ती फल व बीज खाने से बीमार बच्चे। -संवाद
रिसिया (बहराइच)। एक गांव के आठ बच्चों ने शुक्रवार की देर शाम सेब समझकर जेट्रोफा के पेड़ का फल व बीज खा लिया। रात में सभी बच्चे बेहोश होने लगे। बेहोशी की हालत में परिवारीजनों ने बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रात भर इलाज के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हो गए। इस पर डॉक्टरों ने सभी बच्चों को घर भेज दिया है।
विज्ञापन



रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकाम निवासी आठ बच्चे गांव में खेल रहे थे। तभी गांव में लगे जेट्रोफा के पेड़ से सेब समझकर उसका फल तोड़कर घर लाए और फल व बीज खा लिया। फल व बीज खाने वाले बच्चों में आवेश खान (9), उबेश खान (10), नूर आलम (7), फैयुद्दीन (6), उजमा (3), फैजान (8), सूफियान (9), सलमान (11) शामिल हैं। रात आठ बजे के बाद इन सभी बच्चों की हालत बिगड़ी और वे बेहोश होने लगे।
विज्ञापन


अभिभावक बिना देरी किए बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में भर्ती कराया। सीएचसी में मौजूद डॉ. मिथलेश ने सभी बच्चों का रात भर इलाज किया। सभी बच्चों के ठीक हो जाने के बाद शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया। सभी बच्चे अपने परिजनों के साथ घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला होता है बीज
डॉ. मिथलेश ने बताया कि जेट्रोफा के पेड़ के फल का बीज विषाक्त व नशीला होता है। बच्चे इसे खाने से बेहोश होने लगते हैं। यदि समय से इलाज न मिले तो बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है। उन्हाेंने आम जनमानस से अपील किया है कि अभिभावक बच्चों को ऐसी चीजें न खाने दें। बच्चों के घर से बाहर निकलने पर उनकी देखभाल रखें।



विषाक्त फल व बीज खाकर आठ बच्चे बेहोशी की हालत में रात आठ से नौ बजे के बीच सीएचसी पहुंचे। सभी बच्चों का बेहतर इलाज किया गया। स्वस्थ होने पर सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
-डॉ.प्रत्यूष सिंह, सीएचसी अधीक्षक रिसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed