फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Drizzle at night followed by bright sunshine in the morning increased the humidity.

Bahraich News: रात में बूंदाबांदी, सुबह तेज धूप ने बढ़ाई उमस

Wed, 12 Aug 2026 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drizzle at night followed by bright sunshine in the morning increased the humidity.
 बहराइच में चिलचिलाती धूप में कपड़ा लपेटकर गुजरता युवक।
बहराइच। जिले के कई हिस्सों में सोमवार रात हल्की बूंदाबांदी के बाद मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली और बादल छंटते ही तेज धूप निकल आई। इससे वातावरण में उमस बढ़ गई और लोग दिनभर बेचैनी महसूस करते रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर खेतों पर दिखाई दिया। किसान पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बूंदाबांदी से उनकी जरूरत पूरी नहीं हो सकी। सोमवार देर रात की हल्की बूंदाबांदी से सड़क और खेतों की ऊपरी सतह पर नमी जरूर आई। हालांकि, कई इलाकों में खेतों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह धूप निकलने के बाद नमी भरे वातावरण में उमस और बढ़ गई। दोपहर में धूप की तल्खी के साथ गर्मी का असर भी तेज हो गया। शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग उमस से परेशान दिखे। घरों और दुकानों में पंखे-कूलर चलने के बावजूद चिपचिपाहट से राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी के अनुसार, बारिश या बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ती है। इसके तुरंत बाद धूप निकलने पर तापमान भी बढ़ता है। हवा में मौजूद नमी के कारण उमस का अहसास ज्यादा होता है। उन्होंने बताया कि आगामी 36 से 48 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश होने का संकेत मिल रहा है।
विज्ञापन

किसानों में छायी मायूसी
किसान इस समय अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पयागपुर के किसान रामनरेश ने बताया कि बूंदाबांदी से खेतों में पर्याप्त नमी नहीं मिली। बारिश नहीं होने से फसलों की सिंचाई का खर्च भी बढ़ रहा है। हुजूरपुर के किसान सुरेश यादव के मुताबिक, अच्छी बारिश से किसानों को काफी राहत मिल सकती है। फखरपुर के किसान महेश कुमार ने कहा कि मौसम लगातार बदल रहा है, पर पर्याप्त बारिश नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed