{"_id":"5ff5ec6d8ebc3e32f33c96b5","slug":"double-the-income-by-adopting-new-farming-techniques-bahraich-news-lko5584974121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती की नई तकनीक अपनाकर दोगुनी करें आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती की नई तकनीक अपनाकर दोगुनी करें आय
विज्ञापन
बहराइच। किसान कल्याण मिशन के तहत जिले के कैसरगंज, महसी, चित्तौरा, रिसिया, मिहींपुरवा, पयागपुर व शिवपुर ब्लॉक मुख्यालयों पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को नई तकनीकों से जुड़कर आय दोगुनी करने के लिए प्रेरित किया गया। रिसिया में सीडीओ ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
रिसिया ब्लॉक में आयोजित किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का सीडीओ कविता मीणा ने मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह के साथ फीता काटकर व दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ कृषि प्रदर्शनी में ऊर्जा, कृषि, एनआरएलएम, पशुपालन, विकास, रेशम, खाद्य एवं रसद, मंडी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
सीडीओ ने अन्य अतिथियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के 14 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, पशु पालन विभाग द्वारा संचालित अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम के तहत 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्म मशीनरी योजना के तहत छह लाभार्थियों को पंपसेट व एक स्वयं सहायता समूह को ट्रैक्टर की चाभी सौंपी। इसके साथ ही उद्यान विभाग द्वारा संचालित शाक भाजी कार्यक्रम के तहत 11 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र का वितरण किया।
विज्ञापन
पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, पांच अति कुपोषित बच्चों को स्वच्छता किट व घी देने के साथ ही पांच बच्चों को अन्नप्रासन कराया। सीडीओ ने कहा कि कृषि में नई-नई तकनीक का समावेश करें तथा कृषि आधारित अन्य गतिविधियों पशुपालन, बागवानी, गन्ना आदि तथा कृषि आधारित उद्योग अपनाकर अपनी आय दोगुनी करने का प्रयास करें।
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह ने कहा कि गांव, गरीब व किसानों का उत्थान केंद्र व राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपनिदेशक कृषि डॉ. आरके सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
जबकि बीडीओ रवि शंकर प्रधान ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ कृषि रक्षा भाल चंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी पारस नाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव, रणंजय सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजू निगम आदि मौजूद रहे।
चित्तौरा ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल मुख्य अतिथि तथा जिला उपाध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विकासखंड कैसरगंज में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव वर्मा मौजूद रहे। ब्लॉक महसी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मंत्री रामनिवास जायसवाल मौजूद रहे।
विकासखंड पयागपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी तथा राम मनोहर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ब्लॉक शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नानपारा के प्रतिनिधि व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुरुषोत्तम जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसी प्रकार विकासखंड मिहींपुरवा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आनंद कुमार तथा प्रगतिशील कृषक शिवशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।