फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Do not ignore dengue, get treatment immediately

Bahraich News: डेंगू को न करें नजरअंदाज, फौरन कराएं इलाज

Mon, 16 Sep 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore dengue, get treatment immediately
मिहींपुरवा में टायर में मच्छरों का लार्वा देखते सीएमओ। -संवाद
बहराइच। बरसात आने के साथ ही डेंगू के मामलों में भी इजाफा होने लगता है। डेंगू का वायरस संक्रमित एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छर के काटने के चार से 10 दिनों के अंदर लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। बुखार डेंगू का सबसे आम लक्षण होता है। इसके अलावा सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना और आंखों के पीछे दर्द होना भी डेंगू के लक्षण होते हैं। ये बातें सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने डेंगू से बचाव को लेकर बताईं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू बुखार तीन प्रकार के होते हैं। इनमें पहला साधारण डेंगू बुखार होता है जो 5 से 7 दिन बाद ठीक हो जाता है। इससे मौत नहीं होती। इसके लक्षण जैसे ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार, सिर, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछले भाग में दर्द, गले में हल्का दर्द, शरीर पर लाल या गुलाबी ददोरे (रैश) निकलना है।
विज्ञापन


दूसरा डेंगू हमरेजिक बुखार (डीएचएफ) है। इसमें साधारण डेंगू बुखार के लक्षणों के साथ नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव या शौच या उल्टी में खून आना इसके लक्षण हैं। टोर्निके जांच परीक्षण में इसकी पुष्टि की जा सकती है जबकि तीसरा डेंगू शॉक सिंड्रोम (डीएसएस) है। इसमें अत्यधिक बेचैनी, तेज बुखार के बावजूद त्वचा ठंडी महसूस होना, धीरे-धीरे रोगी का होश खोना और ब्लड प्रेशर का कम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि ये लक्षण हों तो तत्काल अस्पताल ले जाएं जिससे परीक्षण कर प्लेटलेट्स सहित अन्य उपचार किया जा सके। यदि सही समय पर उपचार शुरू कर दिया जाए तो हमरेजिक या शॉक सिंड्रोम का भी संपूर्ण उपचार संभव है।


ऐसे पनपता है डेंगू वाला मच्छर
डीएचईआईओ बृजेश सिंह ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ व ठहरे पानी में पनपता है। यह विशेषकर सुबह के समय काटता है। इन मच्छरों का लार्वा कूलर, रेफ्रिजरेटर, ड्रिप पैन, खुले में पड़े टूटे बर्तन, गमले, खुली पानी की टंकी, टायर, नारियल के टूटे गोले और कई ऐसे स्थान जहां वर्षा पानी एकत्र होता है, वहां पनपता है। इससे बचाव के लिए इन पात्रों में पानी न जमा होने दें। रेफ्रिजरेटर, ड्रिप पैन व कूलर के पानी को सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं।



सीएमओ ने डंप टायरों को हटवाया
मिहींपुरवा नगर पंचायत में डेंगू के 24 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विबाग की टीम लगातार वार्डों में कैंप कर लोगों की जांच करके दवाएं वितरित कर रही है। सीएमओ भी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि वार्डों में डंप टायरों में मच्छरों का लार्वा मिला है। लार्वा नष्ट कराकर टायरों को हटवा दिया गया है। एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।


जिले में अब तक डेंगू की स्थिति
वर्ष 2024 में 28 केस
वर्ष 2023 में 75 केस
वर्ष 2022 में 01 केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed