फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Deputy CM will arrive today, DM-SP inspected the program venue

Bahraich News: आज आएंगे डिप्टी सीएम, डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Sun, 09 Mar 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM will arrive today, DM-SP inspected the program venue
कैसरगंज में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करतीं डीएम व एसपी। 
कैसरगंज/बहराइच। क्षेत्र के देवलखा ग्राम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आगमन प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। डीएम मोनिका रानी व एसपी राम नयन सिंह ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल हेलीपैड और सीएचसी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




डीएम व एसपी ने थ्री लेयर बैरिकेडिंग कराने व हेलीपैड के आस-पास फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं यहां रुकने वाले क्रू के सदस्यों की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम संयोजक मुकुट बिहारी वर्मा से समन्वय कर प्रतिभाग करने वालों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। इसके बाद उनके बैठने व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। वीआईपी व अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग प्रवेश व पार्किंग की व्यवस्था और पर्याप्त साफ-सफाई कराए जाने के लिए कहा गया। हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल पर रूफटॉप सिक्योरिटी भी सुनिश्चित होगी। सीएचसी कैसरगंज के निरीक्षण में समुचित प्रबंधन न होने पर नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed