फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Deadly attack on Municipality Chairman

नगर पालिका चेयरमैन पर जानलेवा हमला

Sat, 10 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Municipality Chairman
बहराइच। आवास में लोगों की समस्याएं सुन रहे नगर पालिका चेयरमैन पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक पथराव करने के साथ ही कॉलर पकड़कर उन्हें ऑफिस से बाहर घसीटने लगा। आसपास बैठे लोग चेयरमैन को बचाने के साथ ही आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए। जहां चेयरमैन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने चेयरमैन को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के घसियारन टोला निवासी अब्दुल मोहिद उर्फ राजू नगर पालिका परिषद नानपारा के चेयरमैन हैं। शनिवार शाम को चेयरमैन अपने आवास में स्थित कार्यालय में बैठे लोगों की समस्याएं सुन रहेे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरिफ कादरी नामक युवक आया और चेयरमैन का कॉलर पकड़कर उन्हें बाहर की ओर खींचने लगा। जब वह उन्हें बाहर नहीं खींच पाया तो पत्थर से हमला करने लगा।
विज्ञापन

आसपास बैठे लोगों ने तत्काल आरिफ कादरी को पकड़ा और थाने को सूचना दी। चेयरमैन ने बताया कि आरिफ कादरी पहले भी कई बार हमला करने की नियत से आ चुका है। किसी के उकसाने पर वह ऐसी हरकत कर रहा है। नानपारा कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि चेयरमैन की तहरीर पर आरोपी आरिफ कादरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed