फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DCM and dumper collide, woman dies

Bahraich News: डीसीएम व डंपर में भिड़ंत, महिला की मौत

Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
DCM and dumper collide, woman dies
शिवपुर (बहराइच)। शिवपुर-इमामगंज हाईवे पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। डंपर से आमने-सामने हुई भिड़ंत में डीसीएम सड़क किनारे जा रहीं सावित्री देवी (56) के ऊपर पलट गया। हादसे में सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन कर आवागमन रोक दिया। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



लौकिहा गांव निवासी सावित्री देवी बुधवार शाम खेत से घास लेकर घर लौट रही थीं। बाबा मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर और डीसीएम की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का संतुलन बिगड़ा और वह सावित्री देवी पर पलट गया।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने सावित्री देवी को किसी तरह डीसीएम के नीचे से निकालकर सीएचसी शिवपुर पहुंचाया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर में मौजूद बाबा ने डीसीएम चालक को इमामगंज में पकड़ लिया था, लेकिन आरोप है कि वहीं मौजूद बिरयानी विक्रेता आरिफ ने चालक को भगा दिया। इससे नाराज ग्रामीण इमामगंज में हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे।


पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। खैरीघाट थाना के प्रभारी निरीक्षक राशिद अली ने बताया कि प्रदर्शनकर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवा दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed