फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cylinder fire, loss of one and a half lakhs

सिलिंडर से लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान

Sun, 11 Sep 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cylinder fire, loss of one and a half lakhs
नानपारा (बहराइच)। थाना नानपारा क्षेत्र के जोलाहनपुरवा गांव में रविवार की दोपहर सिलेंडर से अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग की चपेट में आकर दो परिवार के तीन घरों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना नानपारा क्षेत्र के जालाहनपुरवा गांव में रविवार दोपहर खेलावन के घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में हो रही गैस रिसाव से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर खेलावन व उनके घर के ही असलम व खेलावन की मां जैबुल के घर को भी आग की लपटों ने अपने आगोश में ले लिया। तीनों मकान धू-धूकर जलने लगे। परिवार वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इस दौरान तीनों मकान में रखा गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, नगदी जलकर राख हो गया। करीब डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान के आकलन की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed