फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crowd of patients swarms the medical college.

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 06 Jul 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients swarms the medical college.
बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर बरामदे में उमड़ी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
बहराइच। मौसम में उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार कर रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण काउंटर खुलते ही लंबी कतारें लग गईं। कुछ ही देर में मेडिसिन, बाल रोग, महिला रोग, हड्डी रोग और अन्य विभागों की ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि बरामदे तक भर गए। कई मरीजों को डॉक्टर तक पहुंचने के लिए दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में करीब 2210 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी, उमस और मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अस्पताल में साफ दिखाई दिया। सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन और सांस संबंधी परेशानियों के पहुंचे। बच्चों और बुजुर्गों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप और उमस के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


महिला विंग की ओपीडी में भी सुबह से भीड़ बनी रही। पंजीकरण के बाद महिलाओं को अपनी बारी के लिए लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच मरीजों के साथ आए तीमारदार भी बरामदों और गलियारों में बैठकर घंटों इंतजार करते रहे। कई लोग हाथ के पंखे और पानी की बोतल के सहारे गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सभी विभागों में पर्याप्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। गंभीर मरीजों को तत्काल भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed