{"_id":"6609eea2fb11618ab50f01b4","slug":"crocodile-dragged-teenager-into-the-river-killed-him-bahraich-news-c-98-1-slko1011-111905-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किशोर को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किशोर को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, उतारा मौत के घाट
Mon, 01 Apr 2024 04:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
बौंडी(बहराइच)। थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर रविवार को सरयू नदी में भैंस नहलाने गया था। जहां नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया और मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहंचे। गोताखोरों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर डीएफओ बहराइच टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
बौंडी थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी दिनेश उर्फ गोलू (12) रविवार की दोपहर बिसवां स्थित सरयू नदी के स्पर नंबर तीन के पास भैंस चराने गया था। ग्रामीणों के मुताबिक इस दौरान गर्मी के चलते वह भैंस को नदी में नहलाने लगा। इस दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसका पैर पकड़ कर गहरे पानी में खींच ले गया। घटना की जानकारी होने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बांस के सहारे मगरमच्छ को खदेड़ा। इस दौरान लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गोलू का शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं राजस्व लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेजी।
डीएफओ व नायाब तहसीलदार ने लिया जायजा, 10 हजार की मदद
मगरमच्छ के हमले में किशोर की मौत की सूचना पर डीएफओ संजीव कुमार, नायब तहसीलदार महसी सौरभ सिंह, वन क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएफओ ने बताया कि पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी सहायता राशि दी गई है। मगरमच्छ को पकड़वाने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया है। वहीं नायब तहसीलदार सौरभ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार सहायता की जाएगी।