फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man killed in relatives house

रिश्तेदार के घर में युवक की हत्या

Tue, 28 Jun 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
भाई की ससुराल में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने गए एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर चोट के कई जगह निशान पाए गए हैं। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


कैसरगंज क्षेत्र में ग्रामबढ़ौली निवासी हरिश्चंद्र (35) के छोटे भाई गोविंद की ससुराल जरवलरोड क्षेत्र के विसैंधा गांव में है। ससुर के पड़ोसी के यहां सोमवार को मुंडन संस्कार का आयोजन था। उसमें शामिल होने के लिए हरिश्चंद्र को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हरिश्चंद्र पड़ोस में भाई की ससुराल पहुंच गया। सोमवार रात में जब ससुराल के लोग उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे तो हरिश्चंद्र मृत हालत में बरामदे में जमीन पर औंधे मुंह पड़ा मिला। यह देख लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पुलिस व हरिश्चंद्र के परिवारीजनों को दी गई। पिता राम आसरे रात में ही रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अनिल यादव के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता राम आसरे और मां भागदेई के मुताबिक हरिश्चंद्र के गले में चोट के चलते सूजन थी।


इससे आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई। सीने पर भी चोटों के निशान मिले हैं। शरीर पर धूल भी लगी थी। वैसे हत्या की वजह परिवारीजन स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस को घटना के पीछे अवैध संबंधों की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed