फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman's death in bike accident

बाइक गिरने से महिला की मौत

Fri, 30 Sep 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीपुरवा के निकट कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होने से महिला व युवक बेलहा-बेहरौली तटबंध से नीचे गिर गए। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


हरदी थाना अंतर्गत चरपुरवा गांव निवासी केतकी देवी (55) पत्नी छेद्दूलाल का चयन हाल ही में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए हुआ था। उसको सिकंदरपुर स्थित गैस एजेंसी से सिलेंडर लेना था। इसके लिए केतकी ने गांव निवासी कलामू (40) को बाइक से सिकंदरपुर तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलामू केतकी को सिकंदरपुर जा रहा था। बेलहा-बेहरौली तटबंध पर त्रिवेदीपुरवा के निकट अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कलामू से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों तटबंध के नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केतकी की मौके पर ही मौत हो गई। कलामू को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed