Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murdered wife by strangling her with a wire, then stabbed himself

Delhi NCR News: पत्नी की तार से गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद को मारा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
नाजुक, पत्नी के चरित्र पर था शक, अकसर होता था झगड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को युवक ने चरित्र पर शक होने पर पत्नी की तार से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद को चाकू मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस हिरासत में उसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। दंपती की पहचान कोमल (23) और वरुण कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या और खुदकुशी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कोमल अपने पति वरुण कुमार और दो भाइयों के साथ आर ब्लॉक मंगोलपुरी इलाके में रहती थी। वरुण जूते की फैक्टरी में काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आर ब्लॉक में एक दंपती मृत अवस्था में पड़े हैं। पुलिस ने देखा कि युवक लहूलुहान हालत में है और उसकी सांसें चल रही है, जबकि महिला के गले को तार से घोटा गया था। पुलिस ने तुरंत दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि युवक को वहां से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोमल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार मूल रूप से सिवान बिहार का रहने वाला है। ढाई साल पहले उसकी बहन की शादी वरुण से हुई थी। उनके मुताबिक वरुण अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आशंका है कि इसी झगड़े के दौरान आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद को चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पुलिस हिरासत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed