फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncontrollable dumpers thrash pilgrims, two die

बेकाबू डंपर ने श्रद्धालुओं को रौंदा, दो की मौत

Thu, 11 Apr 2019 11:53 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Thu, 11 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के कारण दुर्गा मंदिर के बाहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ थी। बीती देर रात आरती का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने भीड़ को रौंद दिया। दो युवकों की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई, जबकि पिता पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना अंतर्गत पयागपुर-इकौना मार्ग पर रानीपुर तिलक गांव है। गांव में मार्ग के किनारे दुर्गा मंदिर है। नवरात्र पर्व होने के कारण मंदिर में प्रतिदिन आरती का कार्यक्रम होता है। इसके बाद लोग देर रात तक मंदिर परिसर में चलचित्र देखते हैं। इसके कारण आसपास गांव के लोगों की भारी भीड़ जुटती है। बुधवार की रात 10.30 बजे के आसपास आरती का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन


आरती के बाद धार्मिक चलचित्र देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। लोग मंदिर के सामने सड़क के किनारे तक जमा थे। तभी इकौना की ओर से तेज रफ्तार डंपर आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते डंपर लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भी दौड़े। मौके पर ही हरिपूजन (21) और कैलाशनाथ (30) की मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अनिरुद्ध प्रताप मिश्रा (35) उसका पुत्र गुलाब (8), ननकू (55), रामदास (70), दद्दन (12) और दिवाकर मिश्रा (13) लहूलुहान हो गए। आननफानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल रामदास, दिवाकर और अनिरुद्ध मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


दुघर्टना के बाद भाग रहा डंपर पुलिया में गिरा, चालक फरार
दुघर्टना के बाद चालक ने भागने के लिए डंपर की रफ्तार बढ़ा दी। तेज रफ्तार के कारण वाहन एक बार फिर अनियंत्रित हो गया और थोड़ी दूर जाकर निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरा। जब तक लोग पहुंचते चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय मौके पर दलबल के साथ पहुंचे। मृतकों के परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed