फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two constable injured in the attack

पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल

Tue, 10 Jan 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two constable injured in the attack
पु‌ल‌िस वाहन टूटा - फोटो : अमर उजाला
शहर में बढ़ी वाहन चोरी की वारदातों व अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली नगर की पुलिस टीम भोर में शहर के मोहल्ला चांदपुरा में गई थी। यहां पर आरोपी व उसके सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। दो सिपाहियों को भी चोटें आई हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले से किनारा कस रहे हैं।       
विज्ञापन


यह घटना शहर के चांदपुरा मोहल्ले में हुई। पुलिस को चांदपुरा मोहल्ले के रहने वाले एक अपराधी के मंगलवार तड़के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला टीम के साथ आरोपी की तला में निकले। चांदपुरा में घेराबंदी के बाद पुलिस ने आरोपी को बाहर निकाला।
विज्ञापन


उसी बीच उसके परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एक महिला ने सिपाही को दांत से काट लिया तो दूसरे सिपाही पर डंडे से हमला कर दिया गया। इस हमले पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। उसका पिछला शीशा टूट गया। हालांकि इस दौरान सूचना पर गश्ती पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने तीन लोगों को हिरासत में लिया लेकिन घटना को दबाने में लगी रही। प्रभारी निरीक्षक ने तो ऐसी घटना से ही इंकार किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस टीम एक अपराधी को पकड़ने गई थी।


उसने अपना सिर वाहन पर पटक दिया जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। एएसपी ने भी हमले से किनारा कसा। वहीं हमले में जख्मी सिपाहियों का इलाज निजी चिकित्सकों के यहां करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed