फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two buses crash, 12 injured

दो बसों में टक्कर, 12 घायल

Tue, 31 May 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-बहराइच मार्ग पर खुटेहना पोल्ट्री फॉर्म के निकट मंगलवार दोपहर में दो बसों की टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस के चालक समेत 12 लोग घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बहराइच में सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जेठ मेला चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए जायरीन बस व अन्य वाहनों से बहराइच पहुंच रहे हैं। मुख्य मेला समापन के बाद जायरीन के लौटने का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन


उसी के तहत मंगलवार दोपहर में जायरीनों से भरी बस बहराइच से गोंडा की ओर जा रही थी। इनमें सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर के जायरीन सवार थे। जायरीन भरी बस जब गोंडा-बहराइच मार्ग पर खुटेहना पोल्ट्री फार्म के निकट पहुंची, तभी गोंडा से आ रही रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायरीन भरी बस धीमी होने के चलते क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे रुक गई। वहीं रोडवेज बस खड्ड में जाकर पेड़ से टकराई। इससे रोडवेज बस के चालक सुल्तानपुर निवासी कामिल (45), पूरे शिवसहाय बहराइच निवासी रामगोपाल (55), सुल्तानपुर मोतीपुर निवासी निजामुद्दीन (22), पिपरिया हटवा निवासी विजय सिंह (40), राजेश कुमार (18), बबलू (22), बड़कन्ने (39), अरमान खां (42) और जगदीश (33) समेत 12 लोग घायल हुए हैं।


सूचना पाकर खुटेहना चौकी प्रभारी विद्यासागार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि चालक समेत छह लोगों को चोटें थीं।

उन्हें उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर रवाना कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed