{"_id":"eca953b1143b889f6c1efecf986e2a93","slug":"two-arrested-with-alcohal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने पकड़ी 170 शीशी नेपाली शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने पकड़ी 170 शीशी नेपाली शराब
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (ब्यूरो)। नोमेंस लैंड पर गश्त कर रही एसएसबी टीम ने रविवार देर रात भी 170 शीशी नेपाली शराब के साथ दो लोगों को दबोच लिया। दोनों पिलर संख्या 644 के निकट बेलरी घाट से नेपाली शराब लेकर आ रहे थे। एसएसबी ने दोनों को शराब के साथ पुलिस के हवाले कर दिया।
चौथे चरण का पंचायत चुनाव सिरसिया में होना है। सिरसिया से लगी नेपाल सीमा पर एसएसबी की सघन चौकसी होने के कारण अवैध नेपाली शराब व्यवसायी जमुनहा के नदी व जंगल के रास्ते से नेपाली शराब भारतीय सीमा में ला रहे हैं।
ऐसे ही रविवार देर रात नोमेंस लैंड की पिलर संख्या 644 से 700 मीटर अंदर बेलरी घाट के निकट दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। एसएसबी 62वीं वाहिनी ई-कपंनी के गश्तीदल ने एएसआई मोहन लाल विश्रोई की अगुवाई में घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान उनके कब्जे से 170 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। वहीं पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बेलरी निवासी ननकऊ सोनकर व दरबारी लाल सोनकर के रूप में की गई। दोनों को एसएसबी गश्तीदल द्वारा मल्हीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।