फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two accused of Tirath murder arrested

तीरथ के हत्या आरोपी धरे गए

Sat, 17 Sep 2016 11:21 PM IST
बहराइच
बहराइच Updated Sat, 17 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two accused of Tirath murder arrested
जरवलरोड में शनिवार को पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्या आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
जरवलरोड में हुजूरपुर निवासी अधेड़ की हत्या और पुत्र को मरणासन्न करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पकड़े गए दोनों नामजद आरोपियों ने बहू से अवैध संबंधों के चलते हत्या करने की बात कही है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुछ सामान भी पुलिस के हाथ लगा है। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


हुजूरपुर थाना अंतर्गत हड़वाटांड़ चमारनटोला निवासी तीरथराम (55) की 15 सितंबर को जरवलरोड थाना क्षेत्र ने लाला चट्टी के निकट लाश मिली थी। तीरथराम का पुत्र पराग मरणासन्न हालत में मिला था।
विज्ञापन


पुत्र पराग ने जमीन बिक्री का एक लाख रुपये नकदी लूटने के लिए पिता की हत्या कर उसे मरणासन्न करने का आरोप गांव निवासी लल्लन यादव और दुलारे मौर्य पर मढ़ा था। थानाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि वारदात के दिन से ही दोनों नामजद आरोपियों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात को दोनों आरोपियों के धनसरी मोड़ पर होने की सूचना मिली। पता चला कि दोनों जिले से बाहर भागने की फिराक में हैं। इस पर घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। पकड़े गए लल्लन और दुलारे ने तीरथ की हत्या करने की बात स्वीकार की।


लल्लन ने बताया कि मृतक की बहू से उसके अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने ससुर और पति की हत्या कर रास्ते से हटाने के लिए उकसाया था। उसी के चलते तहसील कैसरगंज से दोनों को बुलाकर जरवलरोड लाए और हत्या कर दिया। लेकिन संयोग से पराग बच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed