फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Truck hits student, Buddha circuit jams

ट्रक ने छात्र को रौंदा, विरोध में बौद्ध परिपथ जाम

Thu, 27 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 27 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
 Truck hits student, Buddha circuit jams
हादसे के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस क्षेत्र में बौद्ध परिपथ पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्टेडियम से लौट रहे एक छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इससे भड़के शहर के लोगों ने इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास बौद्ध परिपथ पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तीन घंटे चले हंगामे के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई रही। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, बेटे की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बस्ती जिले के रहने वाले जिग्गीलाल होमगार्ड विभाग में लिपिक पद पर तैनात हैं। वह शहर के सत्तीकुआं मोहल्ले में किराए के घर में परिवार के साथ रहते हैं। जिग्गीलाल का 12 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार कक्षा छह का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह प्रतिदिन सुबह खेलकूद का अभ्यास करने के लिए घर से 100 मीटर दूर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम जाता था। गुरुवार सुबह छह बजे सौरभ स्टेडियम गया। करीब सात बजे वह घर लौट रहा था तभी स्टेडियम के सामने बौद्ध परिपथ पार करते समय गोंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने सौरभ को कुचल दिया।

हादसे में मौके पर ही सौरभ की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर ट्रक रोक लिया मगर चालक चकमा देकर भाग गया। हादसे की सूचना से जिग्गीलाल के घर में कोहराम मच गया। परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

इस दौरान दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने पथराव कर ट्रक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद बौद्ध परिपथ पर जाम लगाकर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इससे स्कूली बच्चे व ऑफिस जाने वाले लोग जाम में फंस गए।

सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र, कोतवाली देहात, नगर व दरगाह थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की गई। मगर लोग चालक की गिरफ्तारी पर अड़े थे।


तीन घंटे तक प्रदर्शन चला। इसके बाद अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए तो जाम खुल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करके फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed