फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Theft in five houses

पांच घरों में आठ लाख की चोरी

Tue, 09 Aug 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
दरगाह, मुर्तिहा और नानपारा क्षेत्र में सोमवार को चोरों ने पांच घरों पर धावा बोलकर आठ लाख से अधिक का माल उड़ा दिया। मगर एक भी मामले में पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव श्रावस्ती जिले के भिनगा मुख्यालय में वकालत करते हैं।
विज्ञापन


जबकि उनका पुत्र सिविल कोर्ट बहराइच में कार्य करता है। सोमवार को पिता-पुत्र घर में ताला लगाकर काम पर निकल गए। देर शाम को घर लौटे तो ताला टूटा मिला। अंदर बक्सा और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। घर में रखे 30 हजार रुपये कैश, दो लाख से अधिक जेवर व अन्य कीमती सामान नदारद थे।
विज्ञापन


मामले में अधिवक्ता अशोक ने थाने में तहरीर दी, मगर अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। उर्रा संवाददाता के अनुसार कोतवाली मुर्तिहा के लोनियनपुरवा निवासी रमेश कुमार पुत्र शंकर प्रसाद के घर में सोमवार रात सेंध लगाकर घुसे चोरों ने अलमारी का ताला काटकर 18 हजार 780 रुपये नकदी, 50 हजार के जेवर, सवा क्विंटल से अधिक के पीतल, तांबा, फूल के बर्तन समेत करीब दो लाख रुपये का माल उड़ा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोझिया टेपरा गांव निवासी रामलखन के घर में घुसे चोरों ने 40 हजार रुपये कैश, 30 हजार के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि चुरा लिए। मटेरा चौराहा संवाददाता ने बताया कि कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम इटहा चौराहा निवासी सरवर अली के मकान के आगे हिस्से में दुकान है। जिसमें वह टेलरिंग का काम करते हैं।

सोमवार रात वह घर की छत पर सोने चले गए थे। रात में चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखे 50 हजार रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवर, एक साइकिल, 15 हजार रुपये के कपड़े और पांच हजार कैश आदि समेट ले गए।


उधर कोतवाली देहात अंतर्गत शेखदहीर झुड़िया निवासी श्रवण कुमार मोहल्ले के ही उमाशंकर पांडेय के मकान में किराये पर रहते हैं। रात में दीवार फांदकर श्रवण के घर में घुसे चोर 13 हजार रुपये कैश, मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए। सभी स्थानों पर पीड़ितों ने थाने पर सूचना दी है। लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है। चोरी की वारदातों से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed