फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The murder of the young man, body hanged from the tree

युवक की हत्या, पेड़ से लटकाया शव

Sat, 25 Mar 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 25 Mar 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
The murder of the young man, body hanged from the tree
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के हाईवे से सटे मोतीपुर रेंज के जंगल में शनिवार को सुबह एक युवक का शव ग्रामीणों ने पेड़ से फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन शरीर पर मिले चोट के निशान से लग रहा है कि हत्या कर शव को लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत नैनिहा जंगल के बीच से लखीमपुर-नानपारा हाईवे गुजरता है। सुबह आसपास गांवों के लोग जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। इसी दौरान तेज बदबू का अहसास हुआ। बदबू की दिशा में ग्रामीण बढ़े तो एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। शव का पैर जमीन से टिका हुआ था।
विज्ञापन


आनन-फानन में ग्रामीणों ने सूचना थाने पर दी। थानाध्यक्ष रामअवतार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से पहले शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन शव के बारे में पता नहीं चल सका। युवक की उम्र करीब 23 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एकत्रित लोगों ने कहा कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पहचान न होने से पुलिस ने फोटोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके चेहरे व शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले। हालांकि शव लगभग 10 दिन पुराना लग रहा था।

थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लखीमपुर जिले की पुलिस से भी इस मामले में संपर्क साधा गया है, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed