{"_id":"57b9e03b4f1c1b8c63d4f102","slug":"teens-drown-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर नदी में डूबा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर नदी में डूबा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती नदी में नहाने गए एक किशोर की शनिवार शाम डूबने से मौत हो गई। उसका शव रविवार सुबह ग्रामीणों ने नदी से निकाला। किशोर रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। भिनगा क्षेत्र में ग्राम परसा डेहरिया निवासी राहुल निषाद (13) पुत्र ननकू निषाद का ननिहाल इकौना क्षेत्र के सिसवारा गांव में है।
रक्षाबंधन पर्व पर राहुल अपनी मां गीता देवी के साथ नाना राम नरेश के घर आया था। शनिवार शाम राहुल गांव के बच्चों के साथ नहाने के लिए पास की राप्ती नदी पर गया था। नहाते समय राहुल गहरे पानी में चला गया। साथ गए बच्चे जब तक कुछ समझ पाते राहुल डूब गया। बच्चों ने गांव आकर राम नरेश को जानकारी दी।
स्थानीय गोताखोराें के साथ नदी के तट पहुंचे ग्रामीणों ने राहुल की तलाश की लेकिन उसका शव मिला। सिसवारा पहुंचे ननकू व अन्य परिवारीजनों ने इकौना पुलिस को सूचना दिए बिना राहुल का शव परसा डेहरिया ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुंवर यादव के मुताबिक हादसे की जानकारी नहीं है।