फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP leader arrested in 20 lakh fraud case

Ayodhya News: 20 लाख की धोखाधड़ी में सपा नेता गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP leader arrested in 20 lakh fraud case
अयोध्या/रानी बाजार। जमीन के सौदे में 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पूराकलंदर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। राजा मान सिंह करीब 10 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे।
विज्ञापन

कानपुर नगर के ककवन क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी गौरव वाजपेयी के मुताबिक, जनवरी 2025 में उनके परिचित राहुल मिश्रा ने उन्हें अयोध्या में जमीन के कारोबार में निवेश करने का सुझाव दिया था। इसके बाद 24 फरवरी 2025 को गौरव, राहुल के साथ पूराकलंदर क्षेत्र के सरियांवा स्थित राजा मान सिंह के फार्म हाउस पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात राजा मान सिंह के अलावा अरुण पांडेय उर्फ भरत, गौरव सिंह और अंजनी सिंह से हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें रायबरेली रोड पर रानी बाजार की ओर हाईवे से सटा एक प्लॉट दिखाया गया। दस बिस्वा जमीन का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ। गौरव के अनुसार, उन्होंने पहले ढाई लाख रुपये दिए। इसके बाद 27 फरवरी को अपने दोस्तों कौशिक शुक्ला और विजय कुमार की मौजूदगी में शेष 17.5 लाख रुपये भी सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अगले दिन रजिस्ट्री कराने की बात कहने के बावजूद संबंधित लोग रजिस्ट्री कार्यालय नहीं पहुंचे। इसके बाद फार्म हाउस पहुंचने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। गौरव के मुताबिक, सौदे के दौरान दिखाई गई खतौनी की ऑनलाइन जांच कराने पर संबंधित जमीन सरियांवा निवासी शिव कुमार के नाम दर्ज मिली।


पुलिस के अनुसार, राजा मान सिंह के खिलाफ अब तक करीब 40 मामले दर्ज हैं। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में खतौनी की वास्तविकता, रुपये के लेनदेन और सभी नामजद व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed