{"_id":"580f8c734f1c1b057fbc23f2","slug":"student-beaten-in-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को प्रधानाचार्य ने बेंत से पीटा, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को प्रधानाचार्य ने बेंत से पीटा, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
पिता ने पहुंचाया जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लास में मोबाइल फोन पर बात करते मिले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र को प्रभारी प्रधानाचार्य ने बेंत से पीटा। इससे वह गंभीर हो गया। पिता ने छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती जनपद में दिकौली सोनवा निवासी इकबाल अहमद का पुत्र मोहम्मद फैज (17) दरगाह शरीफ क्षेत्र में आसाम रोड चौराहे के पास स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ता है। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र है। इकबाल का कहना है कि मंगलवार दोपहर उन्होंने बेटे के मोबाइल फोन पर कॉल कर यह जानने की कोशिश की कि वह स्कूल में है या निकल चुका।
बेटे के फोन रिसीव करते ही कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सामने आ गए। उन्हें देखते ही फैज ने फोन काट दिया। क्लास में फोन रिसीव करने से भड़के प्रधानाचार्य ने फैज को बेंत से जमकर पीटा। इससे उसके सिर, पैर, कोहनी और पीठ में काफी चोटे आई हैं। छात्रों की सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इकबाल का कहना है कि पिटाई करने के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य ने बेटे को कॉलेज से निकालने और एफआईआर लिखाने की भी धमकी दी। इकबाल ने दरगाह थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्र को पीटने की तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष दयानंद यादव का कहना है कि छात्र के पिता की तहरीर पर वह स्वयं जांच करने पहुंचे थे।
प्रधानाचार्य और छात्रों से अलग-अलग बात की गई। पता चला कि लैब में छात्र फैज मोबाइल पर बात कर रहा था। उसे चेतावनी देते हुए प्रिसिंपल ने एक तमाचा मारा था। जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल का कहना है कि निरीक्षण के दौरान मोहम्मद फैज लैब में मोबाइल फोन पर बात करते मिला। उसे चेतावनी देते हुए सिर्फ एक तमाचा हल्के से मारा था। अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी। छात्र को पीटने का आरोप पूरी तरह निराधार है।