फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Statue Found in mobile parcel

मोबाइल के पार्सल में निकली प्रतिमा

Sun, 21 Aug 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Statue Found in mobile parcel
शिकार हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
बक्सी गांव निवासी एक युवक ऑनलाइन खरीदारी के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। टीवी पर लुभावना ऑफर देखकर युवक ने मोबाइल की बुकिंग कराई थी। शनिवार को युवक को कंपनी की ओर से एक कोरियर मिला। युवक ने जबह पैकेट खोला तो उसमें मोबाइल की जगह गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा मिली। युवक ने मामले में थाने पर कंपनी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन


नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम बक्सी निवासी शकील अहमद अंसारी ने बताया कि उसने बीते दिनों टीवी पर एक मोबाइल का प्रचार देखा था। 14 हजार का मोबाइल सिर्फ 3500 रुपये में देने की बात कही गई थी। इस पर उसने मोबाइल की ऑनलाइन बुकिंग करवा ली। शुक्रवार को कंपनी की ओर से उसको काल आयी कि मोबाइल का पार्सल भेज दिया गया है। उसे भुगतान कर छुड़ा लेना।
विज्ञापन


शनिवार को कोरियर से पार्सल घर आया तो उसने 3500 रुपये देकर पैकेट ले लिया। पैकेट खोलने पर उसमें मोबाइल की जगह गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा निकली। उसने कंपनी के नंबर पर काल किया तो नंबर गलत निकला। शकील ने मामले में कंपनी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है। जांच की जा रही है। पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम में भी वाद दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed