फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pregnant wife beaten with sticks

गर्भवती पत्नी को लाठियों से पीटा

Thu, 23 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 23 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कृष्णानगर निवासी एक महिला अपने मायके में थी। गुरुवार को सुबह पति विदा कराने पहुंचा। उस समय महिला की मां मजदूरी करने गई थी। महिला ने मां के आने पर चलने की बात कही। इसी बात पर पति आग बबूला हो उठा। उसने लाठियों से गर्भवती पत्नी को पीटा और फिर पत्थर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मां घर लौटी तो बेटी मरणासन्न हालत में मिली।  इस पर थाने पर तहरीर दी गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के लोनियाडीह गांव निवासी ऊषा (30) का विवाह पांच वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी मैकूलाल से हुआ था। होली के मौके पर ऊषा अपने मायके चली गई थी। सुबह करीब आठ बजे मैकू पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल पहुंचा। उस समय ऊषा की मां बड़का मजदूरी करने गांव में एक व्यक्ति के यहां गई थी। ऊषा ने मां के लौटने तक इंतजार करने की बात पति से कही। लेकिन मैकूलाल ने अधिक इंतजार न कर पाने की बात कही।
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई तो उसने लाठियों से पिटाई कर दी और पत्थर से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह मरणासन्न हो गई। सूचना पाकर बड़का भी पहुंची। उसने ग्रामीणों की मदद से पुत्री ऊषा को लहूलुहान हालत में सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। थाने पर दामाद को नामजद करते हुए तहरीर दी है। बड़का का कहना है कि पुत्री ऊषा तीन माह के गर्भ से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, सीएचसी में इलाज के दौरान ऊषा की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed