{"_id":"7a5310bd48c19c2ddb49728a00366127","slug":"loot-from-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यवसायी को लूटकर तीन किलोमीटर तक खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा व्यवसायी को लूटकर तीन किलोमीटर तक खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 27 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के एक दवा व्यवसायी को देर रात कलेक्ट्रेट चौराहे के पास बाइक सवार छह बदमाशों ने वैन रुकवाकर तमंचे के बल पर लूट लिया।
फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए व्यवसायी को तीन किलोमीटर तक खदेड़ा। पीड़ित व्यवसायी ने रात में ही कोतवाली में फोन कर सूचना दी, फिर सुबह तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कह रही है।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बख्शीपुरा दुलारपुर निवासी अमन मौर्या दवा व्यवसायी हैं। उनका प्रतिष्ठान एरोज फार्मा शहर में गोंडा रोड पर है।
अमन ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह तगादे पर निकला था। श्रावस्ती के सेमरी तरहर और इकौना बाजार के मेडिकल स्टोर से जब वह दवा सप्लाई के 80 हजार रुपये लेकर बहराइच लौट रहा था तभी मित्र बब्लू का फोन आ गया।
उसने एक साथी की तबियत काफी गंभीर होनेे की बात कहते हुए तत्काल लखनऊ चलने को कहा। अमन का कहना है कि वह रात में सीधे पानी टंकी चौराहे पर पहुंचा और लखनऊ जाने के लिए वैन में सवार हो गया, जिसमें बीमार साथी और परिवार का एक सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
वैन सवार सभी लोग जब कोतवाली नगर अंतर्गत कलेक्ट्रेट चौराहे के निकट पहुंचे तभी तीन बाइक पर सवार छह युवक आ धमके और गाड़ी रुकवा ली।
बदमाशों ने वैन सवार लोगों पर तमंचा तानकर अमन से रुपयों भरा बैग छीन लिया। अमन व उसके साथियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाली की तरफ न जाने की धमकी दी। गाड़ी स्टार्ट कर सभी जब लखनऊ की ओर बढ़े तो तीन किलोमीटर टिकोरामोड़ तिराहे तक बाइक सवार बदमाशों ने खदेड़ा।
अमन का कहना है कि उसने कोतवाली नगर पुलिस को रात में फोन कर सूचना दी। इस पर कोतवाल ने तत्काल कोतवाली बुलाया लेकिन साथी की तबियत अधिक खराब होने के कारण वे लखनऊ निकल गए।
सोमवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी। अमन ने एक बदमाश को पहचाना भी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वारदात से आसपास के लोग दहशत में हैं।