फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   killing of villager's, the bodies hanged from tree

ग्रामीण की हत्या, शव पेड़ से लटकाया

Mon, 20 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 20 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारी में जाने के लिए दो दिन पूर्व घर से निकले एक ग्रामीण का शव सोमवार को सुबह रामगांव थाना क्षेत्र में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या कर शव लटकाए जाने का पता चल रहा है। वहीं, परिवारीजन भी हत्या की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कार्रवाई करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


बाैंडी थाना क्षेत्र के तूलापुरवा राजा रेहुआ गांव निवासी बालेश्वरनाथ (47) पुत्र समयदीन की रिश्तेदारी कैसरगंज में है। दो दिन पूर्व बालेश्वर रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकला था। उसे दूसरे दिन घर लौटना था। लेकिन घर न लौटने पर परिवारीजनों ने रिश्तेदारी में फोन कर बालेश्वर के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह रिश्तेदारी में पहुंचा ही नहीं है। इस पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

महसी, खैरीघाट, फखरपुर क्षेत्र में स्थित रिश्तेदारियों में बालेश्वर की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। सोमवार को सुबह रामगांव थाना अंतर्गत फत्तेपुरवा के पास आसपास के लोगों ने एक ग्रामीण का शव बबूल के पेड़ से फंदे पर लटकता देखा। लटक रहे शव के पैर जमीन से छू रहे थे। शरीर पर चोटों के कई निशान भी थे। इस पर ग्रामीणों ने सूचना चौकीदार बाबूराम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने थाने को घटना की जानकारी देकर पुलिस को बुलवाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा। आसपास के लोगों को बुलाया गया तो शव की शिनाख्त तूलापुरवा निवासी बालेश्वर के रूप में हुई।

सूचना पाकर पुत्र सुनील व परिवार के अन्य सदस्य भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। ऐसे में हो सकता है कि विपक्षियों द्वारा ही हत्या कर शव को लटकाया गया हो। वहीं, थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। मृतक के पुत्र से तहरीर ले ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।


बौंडी क्षेत्र से कैसरगंज जाने के लिए फखरपुर होकर दक्षिण दिशा में जाना पड़ता है। जबकि रामगांव क्षेत्र में आने के लिए हरदी और कोतवाली देहात थाना क्षेत्र पार कर उत्तर दिशा में आना पड़ता है। ऐसे में बालेश्वर उल्टी दिशा में कैसे पहुंचा, इसको लेकर पुलिस भी माथापच्ची में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed