{"_id":"58bef2364f1c1bec43dc426e","slug":"husband-and-father-in-law-beaten-marriages-then-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व ससुर ने विवाहिता को पीटा, फिर जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति व ससुर ने विवाहिता को पीटा, फिर जिंदा जलाया
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या के बाद गमगीन परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगैया निवासी एक विवाहिता को दहेज के लिए पति और ससुर ने सोमवार को पहले लाठियों से पीटा, फिर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नानपारा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति और ससुर घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के पचपेड़वा गांव निवासी गुलाम मोहम्मद ने अपनी बेटी उजमा (22) का निकाह ढाई वर्ष पूर्व क्षेत्र के अगैया निवासी कुतुबुद्दीन उर्फ ढोढ़े के साथ किया था। लेकिन निकाह के छह माह बाद ससुरालियों ने उजमा का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
उससे पांच लाख रुपये और बाइक मायके से लाने को कहा जा रहा था। इस मामले में उजमा ने अपने पिता व मायके के अन्य सदस्यों को बताया। लेकिन पारिवारिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि परिवारीजन डिमांड पूरी कर सकें। इसके चलते पिता गुलाम मोहम्मद ने कई बार ससुराल के लोगों से बात की और स्थिति ठीक होने पर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। गुलाम मोहम्मद का कहना है कि इसके बावजूद उजमा का उत्पीड़न नहीं थमा।
विज्ञापन
आए दिन उसकी पिटाई की जाती थी। सोमवार को पति कुतुबुद्दीन व उसके ससुर ने पहले लाठियों से बेटी को पीटा, फिर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। आसपास के लोग दौड़े तो पति और ससुर मौके से भाग गए। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक उजमा 90 फीसदी झुलस गई थी। उसे आनन-फानन में सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया, वहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उजमा की मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नानपारा आलोक राव ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। केस दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गौरतलब हो कि मृतका की आठ माह की बेटी भी है। उसे ननिहाल के लोग अपने साथ ले गए हैं।