{"_id":"57e169b64f1c1bab1ea8210c","slug":"five-students-injured-in-the-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में पांच छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में पांच छात्र घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल जोत चांदपारा में मंगलवार दोपहर छुट्टी के बाद निकलीं छात्राओं पर गेट के सामने खड़े युवकों ने फब्तियां कसीं। वहां मौजूद छात्रों ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान युवकों ने हमला कर दिया। विद्यालय में घुस गए युवकों ने छात्रों को दौड़ाकर लाठियों से पीटा। चीख पुकार सुनकर शिक्षक दौड़े तो हमलावर फरार हो गए।
हमले में एक छात्र की हालत गंभीर हो गई है। उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना से छात्र-छात्राएं भयभीत हैं।
हरदी क्षेत्र में ग्राम जोत चांदपारा स्थित जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार दोपहर एक बजे छुट्टी हुई। विद्यार्थी लाइन में स्कूल से बाहर निकल रहे थे। कक्षा आठ की छात्राएं सबसे आगे थीं। उनके बाहर निकलने पर गेट के सामने खड़े आधा दर्जन युवकों ने फब्तियां कसीं। इस पर छात्राएं सिर झुकाकर घर की ओर चली गईं।
विज्ञापन
पीछे से आए छात्रों ने युवकों की हरकत का विरोध किया। इससे युवक उग्र हो गए। उन्होंने छात्रों पर हमला कर दिया। छात्र स्कूल के अंदर भागे तो हमलावर युवक भी जा पहुंचे और लाठियों से हमला कर दिया। छात्रों की चीख पुकार सुन कार्यालय से शिक्षक दौड़े। इस पर हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले।
हमले में गांव निवासी शब्बू (14) पुत्र जलील, लल्लू (12) पुत्र जलील, अजय (13) पुत्र रामसेवक, रोज अली (11) पुत्र साबिर और शिवकुमार (13) पुत्र जीवनलाल घायल हो गए। सूचना पर अभिभावक व अन्य ग्रामीण जमा हो गए। थाने को सूचना दी गई। शिवकुमार की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी महसी पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी की तहरीर पर गांव निवासी शेरू खां, चांदबाबू, सानू समेत छह के खिलाफ स्कूल में घुसकर हमला व छात्राओं के साथ अभद्रता करने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से छात्रों के साथ शिक्षक भी दहशत में हैं।