फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants killed a villageman

हाथियों ने ग्रामीण को पटककर मार डाला

Mon, 04 Apr 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 04 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Elephants killed a villageman
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में गेरुआ नदी पार भरथापुर गांव के निकट सोमवार सुबह पहुंचे नेपाली हाथियों के झुंड ने ग्रामीण को पटककर मार डाला। ग्रामीण राशन खरीदने के लिए बिछिया बाजार जा रहा था। काफी देर बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तब सूचना रेंज कार्यालय दी गई।
विज्ञापन


वन कर्मियों की टीम गांव पहुंची है। समाज कल्याण राज्यमंत्री ने भी गांव पहुंचकर मुआयना किया है। डब्लू-डब्लू एफ और वन विभाग की ओर से ग्रामीण के परिवारीजनों को राहत सहायता प्रदान की गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीण घटना के बाद दहशत में हैं।  
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज में गेरुआ नदी पार भरथापुर गांव जंगल के निकट स्थित है। गांव निवासी रूदल (35) पुत्र बेचू राजभर के घर में सोमवार सुबह राशन खत्म हो गया था। चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी भी नहीं थी। इसके चलते वह गांव के निकट जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करने के बाद राशन लाने बिछिया बाजार जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूदल जब पाताल चूही के जंगल से होकर गेरुआ नदी की ओर बढ़ रहा था। तभी रास्ते में हाथियों के झुंड से सामना हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि रूदल को हाथियों के झुंड ने घेर लिया और सूंड़ में लपेट पटक कर मार डाला। इसके बाद हाथी चिंघाड़ने लगे।

इस पर गांव के लोग हाथियों के झुंड की ओर बढ़े। सभी ने हांका लगाया। जिसके चलते हाथी गेरुआ नदी की ओर चले गए। मौके पर रूदल मृत हालत में मिला। तत्काल रेंज कार्यालय को सूचना दी गई। डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र, कबीरुल हसन, वन रक्षक अशफाक, सुजौली थानाध्यक्ष कपिलदेव दलबल के साथ गांव पहुंचे। मौके पर हाथियों के पदचिह्न व संघर्ष के निशान थे। जिससे लग रहा था कि हाथियों ने सूंड़ में लपेटकर पटक कर रूदल को मार डाला।

सूचना पाकर परिवारीजन भी मौके पर बिलखते हुए पहुंच गए। समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना करने के बाद लोगों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएफओ आशीष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वन विभाग की ओर से मुआवजे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

चावल और आटा लाने के लिए घर से निकले थे बापू
हाथियों के हमले में रूदल की मौत के चलते अब घर में सिर्फ उसका बड़ा बेटा सोनू (9) और छोटी बहन गुंचा (5) ही बचे हैं।  मां दो साल पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। रूदल की मौत के बाद सोनू और छोटी बहन गुंचा की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो फफकते हुए सोनू ने बताया कि घर में राशन खत्म हो गया था।

चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी भी नहीं थी। इसका इंतजाम करने के लिए बापू ने बिछिया बाजार जाने की बात कही थी। यह भी कहा था कि एक घंटे में लौट आएंगे। वनकर्मी और ग्रामीण सोनू को ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन उसकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं।


तात्कालिक सहायता के रूप में दिया 20 हजार
हाथियों के हमले में दम तोड़ने वाले रूदल के परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और वन विभाग की ओर से 10-10 हजार रुपये प्रदान किये गए हैं। अभी वन विभाग की ओर से 4.90 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा।
-आशीष तिवारी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed