{"_id":"5734a9984f1c1b9010919829","slug":"display-of-villagers-against-lekhpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की रिपोर्ट पर भड़के ग्रामीणों ने घेरी महसी तहसील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपाल की रिपोर्ट पर भड़के ग्रामीणों ने घेरी महसी तहसील
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
महसी तहसील के गेट पर अपनी मांगाें को लेकर प्रदर्शन करते नौतला के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी (बहराइच)। नौतला गांव में धर्मस्थल की चहारदीवारी का निर्माण कार्य रुकवाने और 12 ग्रामीणों पर शांतिभंग की कार्रवाई करने से ग्रामीण गुरुवार को भड़क उठे। ग्रामीणों ने लेखपाल पर फर्जी रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए महसी तहसील घेर लिया।
नारेबाजी और प्रदर्शन कर लेखपाल को हटाने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर सभी शांत हुए। प्रदर्शन के कारण तहसील में कामकाज ठप रहा। फरियादियों को दिक्कत हुई।
महसी तहसील के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतला गांव में गांवठ माता का धर्मस्थल है। इसे सुरक्षित करने के लिए गांव के लोग आपसी सहयोग से चहारदीवारी का निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव निवासी रामकेवल ने चार दिन पूर्व शिकायती पत्र नगर विकास मंत्री आजम खां को भेज दिया। नगर विकास मंत्री के कार्यालय ने बहराइच पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस पर एसडीएम महसी मनोज कुमार ने लेखपाल गुरु प्रसाद से रिपोर्ट तलब की। लेखपाल ने गांव के 12 लोगों को चहारदीवारी निर्माण का जिम्मेदार बताते हुए रिपोर्ट तहसील और थाने को भेज दी। िफर रामगांव थाने की पुलिस ने 12 ग्रामीणों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
उधर, एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इससे ग्रामीण भड़क उठे। गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे करीब 250 ग्रामीण महसी तहसील पहुंच गए। ग्राम प्रधान मंशा देवी व मनोहर लाल, अंबिका प्रसाद और राजेंद्र की अगुवाई में तहसील घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी।
ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई को वापस लेने और लेखपाल पर गलत रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित करने व स्थानांतरित करने की मांग की। तहसीलदार व नायब ने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।
स्थिति बिगड़ते देख उप जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही तब प्रदर्शनकारी ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान मदनबिहारी, रामफेरन, ओमप्रकाश, विजय, रामचंदर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
एसडीएम महसी ने बताया कि तहसीलदार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। यह टीम गांव पहुंचकर हो रहे निर्माण कार्य की जांच करेगी। जिस ग्रामीण ने शिकायत की है उसके पत्र की भी जांच की जाएगी। तीन दिन में रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
प्रधान बोलीं, मेरी फर्जी मुहर से करता है शिकायत
ग्राम प्रधान मंशा देवी ने कहा कि गांव निवासी रामकेवल की फितरत शिकायत करने की है। वह मेरे फर्जी मुहर बनवाकर आए दिन अधिकारियों से शिकायत करता है। इसकी भी जांच कराई जाए।