फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crop of BPL holder recovered from shop

दुकान से कोटे का गेहूं और चीनी बरामद

Mon, 27 Jul 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 27 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। थाना मोतीपुर के गायघाट स्थित एक कोटेदार ने कार्डधारकों को वितरित करने वाला गेहूं और चीनी मटिहा मोड़ के एक व्यापारी के यहां पहुंचा दिया।
विज्ञापन


इसकी भनक लगने पर सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने व्यापारी के गोदाम पर पहुुंचकर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक व एसओ मोतीपुर ने अनाज को कब्जे में लेकर गोदाम में ताला डाल दिया है। जांच शुरू की गई है।

थाना मोतीपुर के गायघाट में मुन्नी पत्नी अफसर अली की कोटे की दुकान है। सोमवार को कोटेदार ने 125 बोरी गेहूं और 13 बोरा चीनी चोरी छिपे देर शाम मिनी ट्रक पर लदवाकर गायघाट के मटिहामोड़ बाजार में व्यापारी सीताराम के यहां पहुंचा दिया।

इसकी भनक गांव के लोगों को लग गई तो काफी संख्या में ग्रामीण सीताराम की दुकान पर पहुंच गए। सूचना एसडीएम नानपारा व एसओ मोतीपुर को दी गई।

ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक एजाज अहमद को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक एजाज व एसओ मोतीपुर यासीन अहमद ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी के गोदाम के फड़ से 125 बोरी गेहूं और 13 बोरा चीनी बरामद कर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बरामद खाद्यान्न की बोरियों पर सरकारी मुहर लगी हुई है। पकड़े गए खाद्यान्न को बलहा गोदाम प्रभारी जयशंकर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

वहीं, व्यापारी के गोदाम पर पूर्ति निरीक्षक ने ताला लगा दिया है। एसडीएम घनश्याम ने बताया कि अनाज की बरामदगी के मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। यह रिपोर्ट डीएम को भेजकर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed