फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   criminal beaten people

दबंगों ने घर में घुस लाठी से पीटा

Mon, 15 Feb 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 15 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
criminal beaten people

गोपिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर जमकर तोड़फोड़ की। इस मामले में पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर सभी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को व्यथा सुनाई। एसपी ने मामले में थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत गोपिया गांव निवासी सुनीता देवी ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि गांव में उसके मकान पर गांव निवासी मदन व नरेंद्र की अरसे से नजर है। मकान को लेकर न्यायालय में वाद दायर करने के कारण विपक्षी परिवार से रंजिश रख रहे हैं। इसी कारण रविवार दोपहर में विपक्षी मदन अपने छह अन्य सहयोगियों के साथ घर पर आ धमका। सभी लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी लिए हुए थे। तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


घर में मौजूद सुनीता ने विरोध किया तो लात-घूसों से पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सुनीता के शोर मचाने पर पड़ोसी अनिल, कलावती, इंद्रावती आदि दौड़े। इस पर हमलावर पक्ष के पंकज ने अनिल के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग भी इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक मारपीट में सुनीता, अनिल, कलावती और इंद्रावती जख्मी हो चुके थे। ग्रामीणों की भीड़ देखकर हमलावर घर का कीमती समेटकर खिसक गए। सुनीता का कहना है कि वह लहूलुहान हालत में मोतीपुर थाने पहुंची, लेकिन वहां पर पुलिस ने सुना नहीं। इस मामले में एसपी सालिकराम वर्मा ने मोतीपुर थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed