{"_id":"6af47cfd7d51421ab4052ba3","slug":"dfsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4924053-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिंदा लोगों के साथ दिवंगत के खाते भी निशाने पर, साइबर ठगों ने उड़ाए 1.69 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिंदा लोगों के साथ दिवंगत के खाते भी निशाने पर, साइबर ठगों ने उड़ाए 1.69 लाख
विज्ञापन
- सेक्टर-76 की सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति और पत्नी के संयुक्त खाते को भी बनाया निशाना
कई बार में किए गए यूपीआई ट्रांजेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। साइबर ठगों ने अब दिवंगत लोगों के बैंक खातों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सेक्टर-76 स्थित सेठी मैक्स रॉयल सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति के परिवार के साथ साइबर ठगी हुई। जालसाजों ने पीड़ित और उनकी पत्नी के संयुक्त बैंक खाते के साथ उनके दिवंगत पिता के बैंक खाते से भी कई बार में यूपीआई ट्रांजेक्शन कर 1.69 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने सेक्टर-113 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राम निवास अपने परिवार के साथ सेठी मैक्स रॉयल सोसाइटी में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका और उनकी पत्नी सुनीता भारद्वाज का संयुक्त बैंक खाता है। इसके अलावा उनके दिवंगत पिता राम बदन का भी बैंक खाता था। पिता का पांच दिसंबर 2025 को निधन हो चुका है। आरोप है कि साइबर ठगों ने इन खातों से बिना जानकारी और अनुमति के कई बार यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर ली। पीड़ित के मुताबिक, अलग-अलग समय पर हुए संदिग्ध लेनदेन से कुल 1 लाख 69 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई।
बैंक खातों और यूपीआई आईडी की जांच में जुटी साइबर सेल : थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आईटी सेल को सौंप दी है। अब साइबर सेल बैंक स्टेटमेंट, संदिग्ध लेनदेन के यूटीआर नंबर और पहले दर्ज कराई गई साइबर शिकायतों की पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रकम किन बैंक खातों और यूपीआई आईडी में ट्रांसफर हुई। पुलिस डिजिटल लेनदेन के रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।