{"_id":"56fab52a4f1c1b5c51f0012a","slug":"chhote-lal-sahu-massacre-disclosed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटेलाल साहू हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटेलाल साहू हत्याकांड का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में छोटेलाल साहू हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व रसूलपुर नहर से कई हिस्से में काटे गए शव की बरामदगी का खुलासा करते हुए पुलिस ने युवक की पत्नी व प्रेमी के साथ साले को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर रेल लाइन किनारे छिपाए गए पैर के अवशेष भी बरामद हुए हैं। साथ ही हत्या में प्रयुक्त गड़ासा व बोगदा फुटहा कालोनी से पुलिस ने बरामद कर लिया है।
श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली अंतर्गत ग्राम भंगहा बाजार निवासी छोटेलाल साहू का विवाह दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बख्शीपुरा निवासी संगीता पुत्री अशर्फीलाल के साथ हुआ था। विवाह के बाद अनबन होने पर वह मायके में रहने लगी थी। इसी बीच उसके संबंध कोतवाली नगर के जोशियापुरा निवासी मेराज से बन गए। इस समय मेराज फुटहा कॉलोनी के आवास नंबर 223 में रह रहा था।
छोटेलाल का शव दो दिन पूर्व कोतवाली देहात के रसूलपुर में नहर के किनारे कई टुकड़ों में क्षत विक्षत हालत में मिला था। एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि गोंडा मार्ग से मेराज, संगीता और उसके भाई सूरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी निशानदेही पर फुटहा कॉलोनी के आवास से हत्या में प्रयुक्त खून से सना गंड़ासा, बोगदा व शरीर के कुछ अवशेष को बरामद किया गया।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे में देहात कोतवाल विद्यासागर वर्मा व निरीक्षक जयनरायन शुक्ला की अहम भूमिका रही है। एसपी सालिकराम वर्मा ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।