Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youths attack farmer; FIR registered against unknown persons

Sant Kabir Nagar News: किसान पर युवकों ने किया हमला, अज्ञात पर प्राथमिकी

Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youths attack farmer; FIR registered against unknown persons
मेंहदावल। नगर के अछिया मोहल्ले में खेत देखने गए किसान पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दामाद व एक अन्य व्यक्ति को भी पीटा गया। तीनों के सिर फट गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अछिया निवासी अब्दुल मजीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह कब्रिस्तान के पास स्थित अपना खेत देखने जा रहे थे। आरोप है कि वहां तुलसीपुर, गगनई के कुछ युवक बैठकर अपशब्दों में बात कर रहे थे।
विज्ञापन

बिना बात के ही उन्होंने बूढ़ा आदि शब्दों के साथ गालियां देते हुए परेशान करना शुरू कर दिया। मना करने पर धक्का देकर मारपीट करने लगे। बीच- बचाव में आए दामाद सफीक व इसहाक को भी गालियां देते हुए मारा-पीटा गया। सभी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed