{"_id":"6b0485f9d0651f58e403cd08","slug":"a-physical-altercation-between-two-parties-deoria-news-c-208-1-deo1036-197337-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो पक्षों में मारपीट, हथियार से हमले में युवक की अंगुली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो पक्षों में मारपीट, हथियार से हमले में युवक की अंगुली काटी
Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। आनंदनगर गांव में रविवार को जमीन की पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले।
धारदार हथियार के वार से एक युवक के हाथ की एक अंगुली कट गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रभाकर मिश्रा बाजार से घर लौट रहे थे।
आरोप है कि आनंदनगर के पास पहले से मौजूद रुदल यादव, आकाश यादव और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। जमीन के पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई। फिर देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से हट गए।
परिजन घायल प्रभाकर को सीएचसी पथरदेवा ले गए। उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। प्रभाकर की तहरीर पर रुदल यादव, आकाश यादव और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना दरोगा सुशांत पाठक को सौंपी गई है।