फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bolero and tractor collapsed, one died, three injured

बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ीं, एक भाई की मौत

Mon, 31 Aug 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 31 Aug 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/मटेराचौराहा। नानपारा की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो और सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली में मटेरा चौराहे पर आमने-सामने की भिडंत हो गई।
विज्ञापन


बोलेरो में सवार एक युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन अन्य घायल हैं। इनमें दो मृतक के सगे भाई हैं। मृतक व दो घायल आजमगढ़ निवासी सगे भाई बताए जा रहे हैं। यह सभी नानपारा में बहन के घर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार है।

आजमगढ़ जिले के चौक बाजार निवासी चंदन अग्रवाल व्यवसायी हैं। उनके भाई रोहित अग्रवाल और आलोक भी व्यवसाय में हाथ बंटाते थे। चंदन की रिश्तेदारी नानपारा में है।
विज्ञापन


नानपारा निवासी बहन रजनी के घर से तीनों भाई बोलेरो (बीआरएजे 9277)  रवाना हुए। सोमवार रात 8:30 बजे के आसपास बोलेरो सवार जब मटेराचौराहे पर पहुंचे तभी सामने से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे पर ही ट्रैक्टर का एक पहिया निकल गया, जिसके चलते बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार व्यवसायी चंदन, उसका भाई आलोक, रोहित और चालक झरोखेलाल लहूलुहान हो गए।

मौके पर पहुंची नानपारा कोतवाली की पुलिस ने सभी घायलों को बोलेरो से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल पहुंचते समय रोहित अग्रवाल (28) पुत्र पीएन अग्रवाल की मौत हो गई।

सड़क किनारे खड़े युवक को बस ने रौंदा
खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्कापुरवा गांव निवासी बनवारी लोध (32) पुत्र सीताराम की ससुराल इसी थान क्षेत्र के दीपापुर गांव में है। रविवार को बनवारी ससुराल गया था।


वहां से सोमवार सुबह वह अपने साले मालिकराम के साथ बाइक से घर के लिए रवाना हुआ। बाइक सवार दोनों युवक जब बेहड़ा-नानपारा मार्ग पर ड़रियनपुरवा बलदूपुरवा के निकट पहुंचे तो बनवारी लघुशंका के लिए रुका।

वह सड़क किनारे खड़ी था तभी नानपारा की ओर से आ रही बस ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही बनवारी ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed