{"_id":"590b6e924f1c1b4a6344289d","slug":"arrested-woman-trafficker-with-2-kg-opium","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलो अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई किलो अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 04 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
अफीम के साथ पकड़ी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बार्डर पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक महिला तस्कर को ढाई किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। महिला तस्कर को नेपाल से अफीम की खेप लाकर रुपईडीहा बस स्टैंड पर पहुंचानी थी। यहां से तस्कर उसे लखनऊ ले जाते। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि अफीम को सीज कर दिया गया है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक जगजीत बहादुर जगुवार ने बताया कि गुरुवार को जवान गश्त कर रहे थे। साथ में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्रांच का दस्ता भी शामिल था। चेकिंग के दौरान नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में एक महिला प्रवेश करती दिखी। इस पर एसएसबी के महिला जवानों ने उसे रोक कर चेकिंग की तो उसके पास से ढाई किलो अफीम बरामद हुई।
सहायक सेनानायक ने बताया कि ढाई किलो अफीम पांच पैकेटों में थी। महिला को गिरफ्तार कर बरामद अफीम को सीज कर दिया गया है। महिला की पहचान सुनीता पुन पत्नी रूपेश पुन सल्यान नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सहायक कमांडेंट न बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये है। उसे रुपईडीहा बस स्टैंड पर दूसरे कैरियर को अफीम पहुंचानी थी। यहां से दूसरा तस्कर उसे लखनऊ भेजता। सहायक सेनानायक ने बताया कि महिला को रुपईडीहा बस स्टैंड पर अफीम पहुंचाने पर महिला तस्कर को तीन हजार रुपये कॅरियर के रूप में मिलता। लेकिन जवानों की सतर्कता से उसे पहले ही पकड़ लिया गया।