फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   a married woman murdered for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
a married woman murdered for dowry
दहेज - फोटो : demo pic

रतेहिया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की मंगलवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पति और ससुर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


वहीं, ससुराल पक्ष के लोग उसके फांसी लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। बांके जिले के भगवानपुर वार्ड नंबर दो निवासी नजीर खां ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि उसने बेटी समीरूल (25) का विवाह साल भर पूर्व नवाबगंज थाना अंतर्गत बालापुर रतेहिया गांव निवासी छोटू खां के साथ किया था।
विज्ञापन


लेकिन विवाह के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। इस कारण मंगलवार रात को गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी गई। नजीर ने बताया कि वह मंगलवार को परसोहना गांव में रिश्तेदारी में बेटे के साथ निमंत्रण पर आए थे। वहीं पर बेटी के मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बेटी की ससुराल पहुंचने पर लोग बिना सूचना के बेटी के शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। ससुराल पक्ष के लोग समीरूल द्वारा फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष आलोक राय का कहना है कि मामला संदिग्ध होने के कारण शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed