फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कोतवाली देहात पुलिस का दो घरों में तांडव, मकान तथा बाइक में की तोड़फोड़

कोतवाली देहात पुलिस का दो घरों में तांडव, मकान तथा बाइक में की तोड़फोड़

Thu, 28 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात पुलिस का दो घरों में तांडव, मकान तथा बाइक में की तोड़फोड़
बहराइच। टिकोरा गांव निवासी दो ग्रामीणों में मुकदमे की पैरवी को लेकर विवाद हुआ। सूचना पाकर कोतवाली देहात पुलिस गांव पहुंची। लेकिन पुलिस विवाद कर रहे दोनों ग्रामीणों के यहां जाने के बजाए पड़ोस में दो ग्रामीणों के यहां पहुंच गई। जांच के नाम पर पुलिस ने जमकर तांडव किया। बाइक व मकान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता व अश्लीलता की। परिवारीजनों के मुताबिक पुलिस ने नकदी भी लूट ली। दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत टिकोरा गांव निवासी मस्तराम व दिनेश के बीच पुराना मुकदमा चल रहा है। मुकदमे के मामले को लेकर बुधवार देर शाम को दोनों पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। लेकिन यहां पर पुलिसकर्मी मस्तराम व दिनेश के घर जाने के बजाए रात 11 बजे गांव निवासी रामकिशुन पुत्र शिवप्रसाद तथा ननकू उर्फ छोटेलाल के यहां पहुंच गए। यहां पर अपराधियों के छिपे होने की बात कह कर घर की तलाशी लेते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिवारीजनों ने विरोध किया तो जमकर उत्पात मचाया। ननकू की बाइक तोड़ दी। दरवाजा तोड़ते हुए घर के सामान को इधर-उधर फेंक दिया। परिवारीजन मिन्नतें करते रहे लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। रामकिशुन दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त करते हैं। उनका कहना है कि मवेशी बिक्री का ढाई लाख रुपया भी पुलिसकर्मी लूट ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली देहात में तहरीर दी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने भगा दिया। इस पर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


लगाए जा रहे आरोप हैं झूठे
ग्रामीणों की ओर से पुलिस पर उत्पात मचाने के लगाए जा रहे आरोेप निराधार हैं। फिर भी टिकोरामोड़ पुलिस चौकी से बात करेंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी। -मधुप नरायन मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ से कराएंगे मामले की जांच
टिकोरा गांव निवासी ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा उत्पात मचाने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आया है। सीओ सिटी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। -जुगुल किशोर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed